भागलपुर, सितम्बर 13 -- Bhagalpur News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को शिव शिष्य हरेंद्रानंद के तत्वावधान में एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव भक्त नरेश कुमार ने शिव चर्चा के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिव गुरु के संदेश एवं उनके बताए मार्ग के बारे में जानकारी दी। मानव में विसंगति को दूर करने के उद्देश्य से यह शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें शिव के बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को बताया। गुरु से संबंध कैसे नजदीक हो इन पर चर्चा की गई। चर्चा के माध्यम से गुरु शिव को समझने की शक्ति मिलती है। शिव गुरु के संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से अधिक रही। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के स...