भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की नूरपुर पंचायत स्थित गणेशीबाग इलाके में गुरुवार सुबह घर में अकेली महिला को देखकर तीन-चार की संख्या में आए अपराधियों ने धावा बोल दिया। महिला को बंधक बनाकर अलमीरा में रखे छह लाख के गहने, 60 हजार कैश, एटीएम कार्ड और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे की है। घटना में घायल महिला का इलाज नाथनगर रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अतुलेश झा मौके पर पहुंचे। महिला के पति रविशंकर सेना में जवान हैं।

दुपट्टे से मुंह बांध दिया, पांच साल की बच्ची आई तो उसका भी हाथ मुंह बांधा घटना को लेकर पीड़ित महिला नीतू देवी ने बताया कि  रोजाना की तरह वह अपनी बेटी का स्कूल से ...