भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मधुसूदनपुर पुलिस ने बीते शनिवार रात रामपुर खुर्द पंचायत के पुरानीसराय गांव स्थित लक्ष्मणबाग निवासी सुनील यादव के मकान में चल रहे जुआ के बड़े अड्डे पर छापेमारी कर 19 जुआरियों को पांच लाख दस रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को ये जानकारी एसपी सिटी अतुलेश झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: रोहनिया और जैतपुरा में 15 जुआरियों को दबोचा छापेमारी की प्रक्रिया उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम उक्त घर में छापेमारी करने पहुंची, जहां पुलिस वाहन आते देख सभी जुआड़ी भागने लगे जिन्हें खदेड़कर गिरफ्तार किया गया। एसआई गोपाल पासवान की लिखित शिकायत पर 19 लोगों के विरुद्ध मधुसूदनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के पास से पांच लाख दस हजार रु...