भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव में काली मंदिर के पास स्थित बजरंगबली मंदिर से गुरुवार को मोटर चोरी हो गई। मोटर गायब होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में चोरी की मोटर एक व्यक्ति को बेचने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने बताए गए स्थान से मोटर बरामद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रंगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वबंधु कुमार ने नाबालिग को अपने संरक्षण में लिया और मोटर जब्त कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं से भी इसके संबंध और चोरी का सामान खरीदने वालों की भूमिका की जांच कर रही है।ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और किशोरों के गलत संगत में पड़ने को लेक...