भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड की ओगरी पंचायत के रामनगर बनरा बगीचा गांव स्थित दो अलग-अलग विषहरी मंदिरों में गुरुवार की शाम विधिवत मंडप पूजन के साथ बिहुला-विषहरी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर दोनों मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ ही भव्य मंच और पंडाल का निर्माण कराया गया है। मंदिर परिसरों में मेला भी सज चुका है। शुक्रवार की रात पौराणिक परंपराओं के अनुसार बाला की बारात निकाली जाएगी। इसके बाद बाला-बिहुला विवाह और सर्पदंश की परंपरा का विधिवत निर्वहन किया जाएगा। गांव में एक विषहरी मंदिर प्राचीन है, जबकि दूसरे मंदिर का निर्माण कुछ वर्ष पूर्व कराया गया है। दोनों मंदिरों में बिहुला-विषहरी की पौराणिक कथा के आधार पर पूजा-अर्चना की जाती है। प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना को लेकर गांव म...