Bhagalpur News: भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को शहर के शिवालयों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ, शिवशक्ति मंदिर, कुपेश्वरनाथ महादेव मंदिर, नागेश्वर मणि महादेव मंदिर समेत विभिन्न शिवालय व मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल, राखी और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके साथ ही अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा-अर्चना की गई। वहीं पूर्णिमा को लेकर लोगों ने गंगा स्नान के साथ घरों और मंदिरों में भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इधर, सावन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.