Bhagalpur News: भोलानाथ के बाद अब बौंसी पुल आरओबी शहरी जलापूर्ति की राह में रोड़ा
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के दक्षिणी क्षेत्र में रहने वाली शहरी क्षेत्र की आधी आबादी को स्वच्छ और नियमित जलापूर्ति के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भोलानाथ पुल पर बन रहे फ्लाई ओवर (आरओबी) के कारण पहले से ही डेढ़ साल की देरी झेल रही शहरी जलापूर्ति योजना के सामने अब एक नया संकट खड़ा हो गया है। बौंसी पुल पर कुछ दिन पूर्व शुरू हुए आरओबी निर्माण कार्य ने बुडको (बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम) के काम पर ब्रेक लगा दी है। दरअसल, जलापूर्ति योजना के तहत दक्षिणी क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने का काम अंतिम चरणों में था। हालांकि, बौंसी पुल आरओबी के होने वाले निर्माण कार्य के दौरान नई बिछाई गई पाइपलाइन के ध्वस्त होने या क्षतिग्रस्त होने का बड़ा खतरा बन गया है। भारी मशीनों और पाइलिंग के काम से पाइपलाइन को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.