Bhagalpur News: भूमि विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव थाना क्षेत्र के चकभुसका गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। घायल अर्जुन प्रसाद शर्मा व उनके पुत्र राजेश कुमार शर्मा और दूसरे पक्ष से शशिभूषण शर्मा और उनके पुत्र धीरज कुमार शर्मा, कौशल किशोर को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया था। शशिभूषण,धीरज एवं कौशल को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा अंतीचक थाना क्षेत्र के अंतीचक गांव में रस्ते पर पानी बहाने के सवाल पर हुई मारपीट में अशोक पासवान, पुतुल देवी और संजीत कुमार पासवान घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.