Bhagalpur News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो हिरासत में, आठ घायल
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के रायपुर गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में तनाव का माहौल बन गया। भवानीपुर पुलिस की मदद से सभी घायलों को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, रायपुर गांव के गुलजारी उर्फ अमर शर्मा और मुसन शर्मा के परिवारों के बीच गाय बांधने को लेकर पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह गाय हटाने को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से गुलजारी उर्फ अमर शर्मा के भाई लालू शर्मा, परमानंद शर्मा और उनकी पत्नी इंदु देवी घायल हुए। दूसरे पक्ष से मुसन शर्मा और उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.