भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुररत्ती पंचायत के जयरामपुर गांव स्थित कुंवर टोला के वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट के दौरान चोटिल हुए 85 वर्षीय बासुकी कुंवर की मौत हो गई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण आशुतोष कुंवर के सिर में गंभीर चोट लगी और उनका सिर फट गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दोनो पक्ष भिड़े

भूमि विवाद का कारण जानकारी के अनुसार, पप्पू कुंवर द्वारा विवादित जमीन पर गृह निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसी नीलेश कुंवर ने आपत्ति जताई और काम रोकने को कहा। नीलेश का आरोप है कि सं...