भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। विवि के समीप साहेबगंज स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर (थानेश्वर नाथ शिव मंदिर) के बेहतर प्रबंधन और सुचारू संचालन के लिए एक नई समिति का गठन किया जाएगा। अंचल कार्यालय, नाथनगर द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, इसमें शामिल होने के लिए स्वच्छ छवि और धार्मिक प्रवृत्ति वाले इच्छुक हिंदू श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक 1 सितंबर से 7 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित थानाध्यक्ष से चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही समिति गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...