भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता साहेबगंज स्थित भूतनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के पास कूड़ा डंपिंग की वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़ा डंपिंग के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग नगर निगम से की है, साथ ही कूड़ा डंपिंग को तत्काल रोकने को कहा है। अन्यथा वे लोग आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...