Bhagalpur News: भुतहा पुल नहर में गेहूं लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट रामसरिया मोड़ के समीप भुतहा पुल नहर में सोमवार को गेहूं लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि ट्रक गेहूं लेकर जा रहा था। इसी दौरान भुतहा पुल के समीप चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक नहर में जा पलटा। हालांकि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक को ट्रक से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का जायजा लिया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के समीप सड़क की स्थिति और मोड़ को लेकर वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.