भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड के पास रहने वाली महिला कंचन देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष) ने अपने देवर और उसकी पत्नी के विरुद्ध थाना में नामजद प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि देवर और गोतनी द्वारा उनके पति के हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। मना करने पर दोनों ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की तथा गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...