Bhagalpur News: भाजपा को भ्रष्टाचार के खिलाफ निकालनी चाहिए पदयात्रा: चक्रपाणि
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने को लेकर कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के पदाधिकारी और मुख्यमंत्री भागलपुर के चर्चित सृजन घोटाले पर चुप क्यों हैं? उन्होंने 21 वर्षों के कार्यकाल में डस्टबिन, शिक्षा और विकास योजनाओं में लूट का आरोप लगाया। साथ ही, भागलपुर रेल मंडल कार्यालय, उपराजधानी, रेशम उद्योग के विकास और न्याय खंडपीठ स्थापना जैसे मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भागलपुर के विकास की इन योजनाओं पर भी भाजपा के नेता बात करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अभी-अभी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.