भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक, काटने के बढ़ते मामलों और रेबीज के खतरे से निजात दिलाने के लिए नगर निगम कल से 'एनिमल बर्थ कंट्रोल' (एबीसी) प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहा है। इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

अभी तक की तैयारियाँ नगर निगम ने नसबंदी कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकृत एजेंसी को एक अस्थायी सेंटर निर्माण हेतु जगह उपलब्ध करा दी है। आवंटित स्थल पर एजेंसी के तकनीशियन लोहे के पिंजरे स्थापित कर रहे हैं, ताकि पकड़े गए कुत्तों को सुरक्षित रखा जा सके। परिसर का आकार सीमित होने के कारण शुरुआती चरण में टीम प्रतिदिन औसतन 30 से 40 कुत्तों को ही रेस्क्यू कर सेंटर तक लाएगी।

विशेष टीम का गठन आव...