भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को पटना स्थित बापू सभागार में एक दिवसीय राज्यस्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भागलपुर सहित पूरे राज्य के जिला उद्योग केंद्रों में नवनिर्मित एमएसएमई केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अंतिम रूप से चयनित व प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को उद्योग संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया गया और स्वीकृत राशि की प्रथम किस्त का अंतरण किया गया। जिला स्तर पर एमएसएमई केंद्र शुरू होने से स्थानीय उद्यमियों को तकनीकी परामर्श, विभागीय योजनाओं की जानकारी और प्रशासनिक सहायता एक ही छत के नीचे मिलेगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जिला उद्योग केंद्र में ...