Bhagalpur News: भागलपुर में आर्मी की तैयारी कर रहे युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत, दो इलाजरत
भागलपुर, जुलाई 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिले के खरीक प्रखंड स्थित लत्तीपुर चौक से आगे गंगाधर बाबा स्थान के समीप मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सड़क पर आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उस्मानपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी गोखुल मंडल के 18 वर्षीय पुत्र मंचन कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जमालदीपुर निवासी दिलखुश कुमार और आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया।
घटना का विवरण मृतक मंचन कुमार मंडल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता गोखुल मंडल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.