भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम द्वारा जारी वेस्ट जनरेशन रिपोर्ट में वार्ड संख्या 1 से 51 के आंकड़ों के विश्लेषण से शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार, घरों की संख्या और आबादी के आकार के हिसाब से अलग-अलग वार्डों से निकलने वाले कचरे की मात्रा में बड़ा अंतर दर्ज किया गया है। निगम के आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिन वार्डों में आवासीय मकानों की संख्या 2,500 से अधिक है, वहां कचरा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त संसाधनों और ज्यादा सफाईकर्मियों की सख्त आवश्यकता है।

सर्वाधिक कचरा उत्पन्न करने वाले वार्ड निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड संख्या 33 पूरे शहर में सबसे अधिक कचरा पैदा करने वाला वार्ड बनकर उभरा है। यहां 2,894 घरों से प्रतिदिन कुल 6.51 टीपीडी (टन प्र...