Bhagalpur News: भागलपुर-ढाका मोड़ एनएच 133 ई फोरलेन का टेंडर जारी, 24 माह में निर्माण
भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर से खरहारा गांव (ढाका मोड़) तक एनएच 133 ई फोरलेन सड़क का टेंडर जारी हो गया है। अभी यह सड़क टू लेन है और फोरलेन सड़क बनाने के लिए 24 माह का समय निर्धारित किया गया है। 36.6 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 587.47 करोड़ की लागत आएगी। भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी टेंडर में तकनीकी बिड 31 दिसंबर को खोला जाएगा। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति कर इसकी जानकारी दी है। सांसद ने बताया कि चार नवंबर को इस प्रस्तावित फोरलेन सड़क के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। यह बेहद प्रसन्नता का विषय है। यह परियोजना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रही है। इसके क्रियान्वयन को लेकर वे लगातार संसद से लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.