भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: वीडियो भागलपुर के लिए नये उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में पदस्थापित किए गए रवि राकेश ने सोमवार को योगदान दे दिया। यहां करीब एक माह से डीडीसी का स्थायी पद रिक्त था। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कार्यालय कार्य संचालन के लिए एडीएम (राजस्व) दिनेश राम को प्रभारी के रूप में काम करने की शक्ति प्रदान की थी। नये डीडीसी ने बताया कि आवास योजना के लंबित आवेदनों का निष्पादन कराना, गुणवत्ता पूर्ण आवास बनाना और मनरेगा (बीजी-रामजी) योजना को धरातल पर लाने का काम करेंगे। बाढ़ की समस्याओं का समाधान और प्रभावितों को मदद पहुंचाना भी प्राथमिकता में है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: करीब एक माह से रिक्त डीडीसी का पद भरेगा, आज करेंगे ज्वाइन श्रावणी मेला नजदीक है, ऐसे में कांवरियों को सुविधा प्रदान करना उनके कार्य का हिस्सा...