भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बियाडा जहाज घाट से भागलपुर और नवगछिया के बीच जहाजों का संचालन रविवार को सामान्य रूप से जारी रहा। हालांकि, शिक्षण संस्थानों सहित बैंक, सरकारी व निजी कार्यालयों के बंद रहने और दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण दिनभर यात्रियों की चहल-पहल में थोड़ी कमी दर्ज की गई।गौरतलब है कि क्रू मेंबरों के अचानक दुर्गा पूजा की छुट्टी पर चले जाने के कारण शनिवार को एमवी गोपीनाथ का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया था। एमवी गोपीनाथ के संचालक राज शेखर ने जानकारी दी कि कोलकाता से दूसरे क्रू मेंबरों को तत्काल प्रभाव से बुलाया गया। नए क्रू सदस्यों के पहुंचने के बाद रविवार दोपहर 12 बजे से जहाज का परिचालन फिर से सामान्य तरीके से बहाल कर दिया गया, जिससे यात्रियों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: क्रू क...