Bhagalpur News: भागलपुर : सुबह से आसमान में छाए हैं बादल, बढ़ी उमस
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। नियमित अंतराल में तेज धूप भी निकल रही है। धूप व छांव के बीच गर्मी व उमस काफी बढ़ गई है। दोपहर 12 बजे का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। उमस के कारण लोगों को 40 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 से 12 सितंबर के बीच जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद जिले में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.