भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए एसपी सिटी अतुलेश झा शुक्रवार की सुबह सुल्तानगंज के धांधी भेलारी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, आमजन के आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा उन्होंने लिया। इस दौरान वहां मौजूद पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई और सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का भी एसपी सिटी ने निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...