भागलपुर, नवम्बर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र अविनाश कुमार का 41 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। वह मूल रूप से जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार गांव का रहने वाला है। दसवीं का छात्र 14 अक्टूबर से लापता है। छात्र के कमरे से कॉपी बरामद किया गया है जिसमें सुसाइड की बात लिखी हुई है। इसके लिए किसी को दोषी नहीं माना है। छात्र के लापता होने को लेकर उसके पिता प्रवीण कुमार वर्मा ने तातारपुर थाने में केस दर्ज कराया है। छात्र का मोबाइल भी उसके कमरे से बरामद किया गया था। लापता छात्र के पिता ने पुलिस को बताया है कि 14 अक्टूबर को उनके बड़े बेटे ने व्हाट्सएप पर अविनाश से बात की थी। उसके बाद से उसका पता नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...