Bhagalpur News: भागलपुर : मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकली जागरूकता रैली
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को लेकर सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल एएनएम छात्राओं ने लोगों ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद व जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी सह मनोचिकित्सक डॉ. पंकज मनस्वी ने रवाना किया। सिविल सर्जन ने कहा कि डिप्रेशन, चिंता, तनाव और घबराहट जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों के दिखाई देने पर बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल की जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई में डॉक्टर से संपर्क करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डिप्रेशन होने पर टेली-मानस हेल्पलाइन पर कराएं काउंसिलिंग मानसिक स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.