भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: पिता ने कहा, पढ़ाई को लेकर परेशान था बेटा भागलपुर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज इलाके में रहने वाले मूल रूप से मधेपुरा जिले के रहने वाले नाबालिग छात्र ने पढ़ाई को लेकर परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है। घटना को लेकर मृतक छात्र 16 साल के अंशित के पिता चंद्रहास ने मायागंज स्थित अस्पताल परिसर में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे मूल रूप से मधेपुरा जिले के आलमनगर कटोरिया के रहने वाले हैं। प्रोफेसर कॉलोनी में वह जमुना प्रसाद सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। उनका कहना है कि मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे उनका बेटा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया और अंदर से बंद कर लिया। बाद में उनका साले गौरव ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मि...