भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर 12 बजे तक तेज धूप निकली रही। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही जारी रही। इस समय तापमान 36 डिग्री रहा, जबकि 43 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...