भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बारिश की कमी से परेशान जिले के किसानों को थोड़ी राहत मिली है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 49.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं धान की खेती में जुटे किसानों को बारिश से फायदा हुआ। गुरुवार तक जिले में 60 प्रतिशत धान की रोपनी पूरी हो गई। वहीं मौसम की बात करें तो गुरुवार को सुबह 11 बजे का तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप व छांव का खेल जारी रहा। यह भी पढ़ें- Munger News: राहत की बारिश: झमाझम बरसे बदरा, खिल उठे किसानों के चेहरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...