Bhagalpur News: भागलपुर : बारिश में ओपीडी में आने वाले मरीज परेशान
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... शहर में बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण मायागंज व सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी समस्या हुई। शहर की सड़कों पर ऑटो व ई-रिक्शा कम संख्या में चलने से तिलकामांझी समेत अन्य चौराहों पर मायागंज अस्पताल की तरफ जाने वाले लोग बारिश में खड़े दिखे। बारिश के कारण कई लोग घर से बाहर नहीं निकले। वहीं गंभीर बीमारी से परेशान लोग किसी तरह अस्पताल पहुंचे। वहीं पूर्व में अल्ट्रसाउंड व पैथोलॉजी जांच कराने में वाले लोग रिपोर्ट लेने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना, बारिश का सिलसिला जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.