Bhagalpur News: भागलपुर : बारिश की गतिविधि थमने के बाद निकली तेज धूप
भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में बीते दो दिनों से जारी बारिश की गतिविधि में गुरुवार को कमी आई। सुबह से ही तेज धूप निकली रही। लोगों को गर्मी व उमस का अहसास हो रहा है। सुबह 11 बजे का तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि उमस के कारण लोगों को 40 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 30 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने एवं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 82 मिलीमीटर बारिश से धान की फसल को फायदा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.