भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि चांदी एक आभूषण विक्रेता का है। उसके बाद पुलिस ने जब्त चांदी से संबंधित बिल और अन्य कागजात की मांग की। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सही बिल और कागजात दिखाने पर जब्त चांदी छोड़ दिया जाएगा। अगर वे कागजात नहीं दिखा सकेंगे तो संबंधित विभाग को जांच व कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...