भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट : दशहरा मेला व विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बाहर का खाना खाने वाले कई लोग फूड प्वाइजनिंग बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बीते दो दिनों के अंदर मायागंज व सदर अस्पताल में दस्त व पेटदर्द की शिकायत लेकर 100 से अधिक मरीज पहुंच चुके हैं। मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि दूषित भोजन खाने की वजह से पेट में संक्रमण बढ़ जाता है। दो से तीन दिन के उपचार के मरीज ठीक हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...