भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट जिले में बुधवार का मौसम दोपहर 12 बजे तक शुष्क रहा। तेज धूप के कारण उमस काफी बढ़ गई। बीते तीन-चार दिनों से बारिश की जारी गतिविधि में 23 जुलाई को विराम लगा। दोपहर 12 बजे का तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम में फिर से आसमान में बादल छा सकते हैं। जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23-26 जुलाई के दौरान, आसमान में घने बादल छाये रहेंगे। जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दिनभर छाये रहे घने बादल, 18.4 मिलीमीटर हुई बारिश यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में अभी खूब बरसेंगे बदरा; भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में तेज ...