भागलपुर, सितम्बर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शुक्रवार का मौसम सुबह से ही शुष्क रहा। दोपहर 12 बजे तक आसमान में तेज धूप चमक रही है। तापमान बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि लोगों को 39 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 18 से 20 सितंबर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिले में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...