Bhagalpur News: भागलपुर : ठेले में बाइक ने मारी ठोकर, सामान सड़क पर बिखरा
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी से हवाई अड्डा रोड में मंगलवार की सुबह दो बाइक ने ठेले में ठोकर मार दी जिससे ठेला पर लदा सामान सामान सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद एक बाइक सवार वहां से भाग निकला जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ठेला चालक ने बताया कि उसका लगभग 20 हजार के सामान का नुकसान हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद बाइक सवार ने ठेला चालक को नुकसान की भरपाई करने की बात कही जिसके बाद दोनों समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.