भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर। अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस ने मंगलवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर उनसे पूछताछ की गई। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल ने विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। मंगलवार की ही सुबह पुलिसलाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने निरीक्षण के क्रम में जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड के संचालन का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य के प्रति तत्परता, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं पेशेवर दक्षता बना...