भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भागलपुर नगर निगम ने 18.23 करोड़ रुपये की लागत वाली 92 विकास योजनाओं का टेंडर जारी कर दिया है। इसके लिए अल्पकालीन निविदा आमंत्रण सूचना प्रकाशित की गई है। ​सभी कार्य ई-टेंडरिंग माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक संवेदक 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक निविदा दस्तावेज डाउनलोड व अपलोड कर सकते हैं। प्री-बिड मीटिंग 26 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में होगी। तकनीकी बिड खोली जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में लगेंगी हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...