भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भागलपुर नगर निगम ने शहर में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल की है। निगम की ओर से सैंडिस कंपाउंड के पास सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू करा दिया गया है।संवेदक के माध्यम से मजदूरों को लगाकर निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस नए शौचालय के बन जाने से सैंडिस कंपाउंड आने वाले मोर्निंग वाकर्स, खिलाड़ियों और आम जनता को स्वच्छता के साथ-साथ बेहतर सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...