भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: गोराडीह (भागलपुर), संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के खरामा मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। ट्रक की चपेट में आने से उसकी जान चली गयी। युवक की पहचान बांका जिले के नवादा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के वकील सिंह के पुत्र रवींद्र सिंह (33 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे की है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर मृतक की पत्नी और अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

गांववालों का आक्रोश इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजे की मांग करते हुए जगदीशपुर-सन्हौला मुख्य मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। उधर, घटना की सूचना पाकर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी। पह...