भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भवन निर्माण विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत भवन प्रमंडल, भागलपुर द्वारा वर्ष 2026-27 के तहत निविदा आमंत्रण सूचना जारी की गई है। इसके अंतर्गत भागलपुर सिविल कोर्ट, न्यायिक अधिकारियों के आवासों एवं अन्य सरकारी भवनों में विद्युत मरम्मत व केबल बदलने सहित कुल 23 कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ​परिमाण पत्र की तिथि 29 अक्टूबर (अपराह्न 2 बजे तक) तय की गई है। वहीं निविदा प्राप्ति 30 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक और इसे उसी दिन अपराह्न 4 बजे खोला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...