भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मैनेजर (फाइनेंस एंड प्रोक्योरमेंट) के पद हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विज्ञापन संख्या BSCL/02/2026 के तहत पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। ​अब संशोधित तिथि के अनुसार, उम्मीदवार 14 नवंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। बाकी अन्य सभी शर्तें और नियम यथावत रहेंगे। विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...