Bhagalpur News: भागलपुर: भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के श्रीनारायण मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती (50 वर्ष) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब वे गणेश पूजा के आयोजन के लिए चंदा एकत्र करने निकले थे। गोलीबारी की इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। कुतुबगंज निवासी उमा भूषण तांती इलाके में गणेश पूजा को लेकर जनसंपर्क व चंदा संग्रह कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ और हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.