Bhagalpur News: भागलपुर: प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय की कृषि भूमि की होगी बंदोबस्ती
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भागलपुर जिले के नगरपारा स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय परिसर की कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती खुली डाक (उच्चतम बोली) के माध्यम से की जाएगी। यह बंदोबस्ती 1 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए होगी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, नगरपारा, जयपुर चुहर और बैनाडीह मौजा में फैली कुल भूमि की डाक के लिए न्यूनतम राशि 7,71,100 रुपए निर्धारित है। इच्छुक व्यक्ति 500 रुपए का आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर 8 अक्टूबर तक अग्रधन राशि और आवश्यक दस्तावेजों के साथ बंद लिफाफे में आवेदन जमा कर सकते हैं। खुली डाक की प्रक्रिया 12 अक्टूबर को महाविद्यालय कार्यालय में होगी। विस्तृत नियम और शर्तें आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.