Bhagalpur News: भागलपुर: पति और पुत्र की दीर्घायु के लिए सूर्य की उपासना
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज से संजय झा की रिपोर्ट सावन माह में सिंह नक्षत्र के प्रथम एतवार पर रविवार को गंगा स्नान करने प्रखंड क्षेत्र सहित विभिन्न प्रखंडों ,से महिलाओं की भारी भीड़ गंगा किनारे उमड़ पड़ी। रविवार को दोपहर बाद अजगैवीनाथ मंदिर घाट , नमामि गंगे घाट एवं नई सीढ़ी घाट पर महिलाओं ने स्नानादि कर पूजा अर्चना की। इस पूजा में भगवान सूर्य की उपासना व पूजा करने का विशेष महत्व है। घाट पर पूजा कर रही महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि सिंह एतवार पर नदी, तालाब, कुआं आदि जलाशय के निकट पूजन करने एवं उसी जगह बैठकर फलाहार का विषेश महत्व है। बताया कि यह व्रत करने से पुत्र व पति दीर्घायु होते हैं। पंडितों ने बताया कि सिंह एतवार में भगवान भास्कर की अराधना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और मन वांछित फल की प्राप्ति होती है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.