भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट आगामी काली पूजा को लेकर भागलपुर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोमवार सुबह नगर निगम की विशेष टीम ने शहर में काली प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न विसर्जन घाटों का गहन निरीक्षण किया। ​टीम ने मुसहरी घाट, बूढ़ानाथ घाट और चम्पा नदी घाट का दौरा कर वहां की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सफाई, सुरक्षा, रोशनी व्यवस्था और घाटों की ढलान दुरुस्त करने को लेकर निगम कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विसर्जन प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: त्योहारों की तैयारियों से अवगत हुईं डीएम, की समीक्षा यह भी पढ़ें- Sahibganj N...