Bhagalpur News: भागलपुर: निगम कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर निगम के एक वार्ड पार्षद द्वारा निगम कर्मियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के विरोध में प्रदर्शन जारी है। शनिवार को दूसरे दिन भी सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक निगम कर्मियों ने कार्यालय परिसर में ही एक घंटे बैठे और पार्षद के विरोध में नारा लगाया। हालांकि एक घंटे तक प्रतिकात्मक प्रदर्शन करने के बाद निगम कर्मी अपने कार्य पर लौट गए। निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास कुमार हरि ने बताया कि शाम के वक्त साढ़े 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक वे लोग दोबारा प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: निगम परिसर में कर्मियों ने दिया धरना, अवैध वसूली का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.