भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट निर्माणाधीन तिलकामांझी पार्क में नगर निगम की ओर से एक भव्य और विशाल शिलापट्ट का अधिष्ठापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस पट्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे विशेष तौर पर राजस्थान से मंगाए गए मजबूत और आकर्षक सैंड स्टोन से तैयार किया गया है। ​इस विशाल शिलापट्ट पर अमर शहीद बाबा तिलकामांझी के गौरवशाली इतिहास और उनकी प्रेरक जीवनी का विस्तृत उल्लेख किया गया है, ताकि पार्क में आने वाले सैलानी उनके संघर्षों से परिचित हो सकें। इस ऐतिहासिक पट्ट के लगने से पार्क की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों में इसे देखने को लेकर काफी उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...