भागलपुर, नवम्बर 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था की बदहाली गुरुवार के अहले सुबह एक बार फिर तिलकामांझी चौक पर देखने को मिली। चौक पर भीषण जाम लगने से करीब एक घंटे तक वाहन चालक और राहगीर परेशान रहे। जाम का असर जवारीपुर से तिलकामांझी चौक और चौक से पुलिस लाइन तक देखने को मिला। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...