Bhagalpur News: भागलपुर: टीएनबी कॉलेजिएट में शरण लेने पहुंचे बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, सीओ ने संभाला मोर्चा
भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में शुक्रवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बाढ़ पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, गंगा का जलस्तर बढ़ने पर चवन्नियां दियारा सहित अन्य प्रभावित इलाकों से दर्जनों पीड़ित हर साल की तरह यहां शरण लेने पहुंचे थे। हालांकि, मैदान में चल रहे पार्क निर्माण का हवाला देते हुए संवेदक ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इससे आक्रोशित होकर पीड़ितों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही जगदीशपुर अंचलाधिकारी (सीओ) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदक और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और मामले के समाधान की पहल की। यह भी पढ़ें- कटाव का दर्द : 3500 सौ में कमरा, सामान रख बाहर सो रहे लोग यह भी पढ़ें- Begusarai News: मधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.